
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धरती खूंटी के उलिहातू आएंगी। यहां वे भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और सभा को संबोधित करेंगी। झारखंड की राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू एक बार उलिहातू आ चुकीं हैं। बता दें कि उलिहातू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है।
द्रौपदी मुर्मू खूंटी आनेवाली पहली राष्ट्रपति होंगी। 22 साल पहले इसी दिन झारखंड राज्य का गठन हुआ था। इस दिन को केंद्र ने पिछले वर्ष आदिवासी दिवस भी घोषित किया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीसी शशि रंजन, एसपी अमन कुमार शनिवार को उलिहातू पहुंचे व तैयारियों का जायजा लिया।
भगवान बिरसा की जयंती के दिन हुआ था राज्य का गठन
आप को बता दें की झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है। राष्ट्रपति उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाएंगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!