त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने तथा जीतने का मामला उजागर हुआ है। यह मामला पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत का है, वहां से मुखिया का चुनाव लड़ने वाली तथा जीतने वाली देवी कुमारी भूमिज का जाति प्रमाण पत्र गलत दस्तावेज के आधार पर बनाए जाने का आरोप पोटका के चाड़राडीह के रहने वाले दिनेश महतो ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्वाचित मुखिया की माता मेनका भूमिज जमशेदपुर प्रखंड के होल्डिंग संख्या 85, सोपोडेरा, सरजामदा में रहती हैं। देवी कुमारी भूमिज भी पहले सोपोडेरा में ही रहती थी। उसने हल्दीपोखर निवासी से अंतरजातीय विवाह कर लिया। उनकी माता ने सोपोडेरा में रहते हुए स्वयं को ल्दीपोखर का निवासी होने का शपथ पत्र दाखिला किया है। पंचायत चुनाव के पहले उन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर ग्राम प्रधान से अपनी वंशावली का सत्यापन करा लिया।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!