उत्तराखंड में रविवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के आसपास एक सतरंगी गोला बन गया। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई चकित रह गया। कईं घंटे तक सूरज के आस-पास ये सतरंगी गोला बना रहा।
लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया।वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस नजारे को देखकर लोग इसे चमत्कारिक घटना बता रहे थे। लेकिन जानकारों की मानें तो यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है।
विदेशों में अक्सर ये नजारा दिख जाता है, लेकिन भारत में यह नजारा कम ही नजर आता है। सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को सन हालो या 22 डिग्री हालो कहते हैं।
यह भी पढ़े :- Bihar : नवादा में जन्मा चार हाथ और चार पैरों के साथ बच्चा
Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!