
जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में पांच दिवसीय व्यतित्व परिष्कार आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को यानि आज समापन हो गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हरिद्वार से डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. गायत्री शर्मा,आचार्य शायन मंडल, संतोष कुमार महतो व तारामती महतो ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। टाटानगर गायत्री शक्तिपीठ शाखा के प्रमुख सह प्रांतीय प्रचारक के प्रभाकर राव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार का संचार करना और व्यक्तित्व निखार करना था।
Also read – जमशेदपुर : 49वां रक्तदान शिविर 26 जून को ब्लड बैंक में लगाने की तैयारी पर हुआ चर्चा
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नारी सम्मान, स्वास्थ्य संवर्द्धन बाल संस्कार, नारी जागरण, स्वावलंबन एवं मंत्र का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बुरी संगतियों में आकर बच्चे गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
Also read : जमशेदपुर : 3 दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आज पूर्णाहुति हुआ सम्पन्न
शिविर के माध्यम से बच्चों का आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास होगा और वे सद्गति के मार्ग पर चलेंगे। तभी विश्व का कल्याण होगा और विश्व गायत्री परिवार का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में न केवल गायत्री परिवार बल्कि जमशेदपुर के आसपास के सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने गायत्री मंत्र को श्रेष्ठ बताया और कहा मंत्र के जाप से ही विश्व का कल्याण होगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!