
बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 5वां महिला सम्मेलन आज दिनांक 25 जून 2022 को टोटल प्रताप रेजीडेंसी, रांची में सम्पन्न हुआ । इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ (श्रीमती) महुआ मांझी ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्ति करण की आवश्यकता पर बल देते हुए महिला ट्रैकिंकिंग की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेरोजगारी महिला ट्रैफिकिंग का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने बीमा कर्मचारी संघ के महिला प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए कहा कि हमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। सभा की शुरुआत में बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल की महिला उप समिति की संयोजिका द्वारा दृष्टिकोण पत्र प्रस्तुत किया गया ।
सम्मेलन की मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार श्रीमती दयामनी बारला ने महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की साक्षरता दर करीब 25% है । आज भी सुदूर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने अस्पताल का मुँह तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य में बेहतरी के लिए ठोस नीति बनाये जाने और उसे क्रियान्वित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए निजीकरण की नीति एक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि निजीकरण की नीति का आधार है लगाए गये पूंजी पर लाभ प्राप्त करना, तो फिर उससे समाज कल्याण कैसे हो सकता है। रांची के वामपंथी अजदूर नेताओं में एक अग्रणी नाम व JEAJD के पूर्व उपाध्यक्ष स्व° कुमार संजय घोष की सुपुत्री श्रीमती सुमोना घोष दास ने भी सभा के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बलदिया।
ECZIEA के अध्यक्ष का प्रदीप मुखर्जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि AIHEA हमेशा इस बात की कोशिश की कि महिलाओं की आर्थिक राजनैतिक भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है और ATLEA ने अपने संगठन में भी इसे अपनाया और आज संगठन के महत्वपूर्ण पदोंपर महिला पदाधिकारी कार्य रही है। उन्होंने ATTER द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का विवरण दिया। $1 का० पुरवी घोष, अध्यक्षा, LEAID ने सभा की अध्यक्षता की। कुमार अमित भाईति, मेहा सचिव, LEAJD ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Also Read : आयुष्मान कार्ड का सच : बीमा का आश्वासन एक सबसे बड़ा भ्रम

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!