अपने ममेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाना में मामला दर्ज कराने के तीन दिन बाद पीड़िता मां बन गई है। सोमवार को पीड़िता ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है।जानकारी के अनुसार सुबह पीड़िता को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजनों ने उसे पोठिया के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया , जहां पीड़िता की डिलीवरी कराई गई।
पीड़िता ने 10 जून को महिला थाने में मतलूब आलम के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर कांड संख्या 25/22 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पीड़िता ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया कि एक वर्ष पूर्व मां घर में बीमार अवस्था में थी। उस समय घर में और कोई नहीं था, तभी आरोपित युवक घर में प्रवेश कर गया और जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने पर किसी को भी कुछ बताने से मना करने पर कहने लगा कि बताने से युवती की बदनामी होगी। मतलूब आलम इसके बाद लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे ममेरे भाई से जब भी पीड़िता निकाह की बात करती। तब आरोपी युवक बार-बार उसे आश्वासन देकर बात को टाल जाता था।
कुछ दिनों बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की खबर उसके घर वालों को भी मिल गई। इसके बाद इस मामले को लेकर पंचायती हुई। पंचायत में आरोपित युवक मतलूब नहीं आया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सात जून को आरोपी के परिवार वाले उसके घर पहुंचे और पीड़िता के साथ मारपीट व दुर्व्यहार किया। इसके बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान आरंभ कर दिया है। इसी दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!