
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमण्डलीय कार्यालय, जमशेदपुर वर्ष – 2022 का पाँचवा ट्रैप
आवेदक श्री मधु सुदन हाईबुरू, पिता रूगड़िया ने पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि० ब्यूरो, जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर सूचित किये है कि उनके बड़े भाई अजय कुमार हाईबुरू द्वारा जमीन मोजा मटकोबेडा खाता नं0-71, प्लॉट नं0-736 रकवा. 15.25 डिसमील की खरिदारी की गई जिसका रजिस्ट्री अंचल कार्यालय खूटपानी से हो चुका है। उक्त जमीन का रजिस्टी होने के बाद म्यूटेशन हेतु दिनाक 04:04 2022 को ऑनलाईन आवेदन दिया था। आनलाईन आवेदन अप्लाई करने के कुछ दिन बाद में अचल अधिकारी का कार्यालय खुंटपानी पश्चिमी सिंहभूम जाकर पता करने का प्रयास किया।
जहाँ वादी के मुलाकात अचल अधिकारी कार्यालय के CI हरिश चन्द्र पात्तो से सम्पर्क हुआ और उनसे मैने आनॅलाइन जमीन के न्यूटन के सम्बंध में पुछताछ किया तो उन्होने कहा कि आपने जो म्युटेशन के लिए आवेदन दिया है इस म्युटेशन का लिए आपको 10,000 /- रूपया देना पडेगा तब ही आपका म्युटेशन हो पायेगा इस पर बादी (I साहब से काफी अनुरोध किया लेकिन CI साहब द्वारा कहा गया कि 10,000/- रूपया देना होगा। वादी रिश्वत देना नहीं चाहता है। आवेदन में लगाये गये आरोप का सत्यापन कराया गया। तत्पश्चात् सत्यापनोपरास सत्यापनकर्त्ता ने अपने प्रतिवेदन में आरोपी द्वारा 10,000/- रू० रिश्वत मांगने की बात को सही पाया गया।
सत्यापनोपरांत एवं आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमण्डलीय थाना जमशेदपुर काण्ड संख्या-05/2022 दिनांक- 10.06.2022 धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 के विरूद्ध प्राथमिकी अभियुक्त श्री हरिश चन्द्र पात्तो पिता स्व० जग मोहन पात्तो, उप-निरीक्षक खूटपानी, ग्राम महुल साई (मतकमसाई) पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को जमशेदपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के धावादल द्वारा एवं दो स्वतंत्र साक्षी नियमित दण्डाधिकारी के समक्ष आज दिनांक- 11.06.2022 को आरोपी श्री हरिश चन्द्र पात्तो को वादी से 10,000 /- रूपया घुस लेते हुए रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ अभियुक्त के आवास ग्राम महल साई (मतकमसाई) जिला-पश्चिमी सिंहभूम से गिरफ्तार किया गया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!