• होम
  • राज्य
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Gujarat
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Uttar Pradesh
    • West Bengal
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • COVID-19
  • हेल्थ / फिटनेस
  • वीडियोज
  • अन्य खबरें
  • Trending News
What's Hot

राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

June 8, 2025

उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 7, 2025

पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

June 5, 2025
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Mashal News – मशाल न्यूज़
Download the APP
  • होम
  • राज्य
    1. Jharkhand
    2. Bihar
    3. Chhattisgarh
    4. Delhi
    5. Gujarat
    6. Madhya Pradesh
    7. Maharashtra
    8. Odisha
    9. Uttar Pradesh
    10. West Bengal
    11. View All

    राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

    June 8, 2025

    उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    June 7, 2025

    पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

    June 5, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित….

    June 5, 2025

    Nalanda : मां के श्राद्ध कर्म के दौरान बार बालाओं का डांस !

    November 4, 2024

     ‘जनप्रिय भागलपुर’ की ओर से विश्वविद्यालय बाल निकेतन में दिलदारपुर के ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वस्त्रों का वितरण

    September 26, 2024

    Jamshedpur : बाबा जीवन सिंह का जन्मदिन मनाने 800 श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब रवाना

    September 3, 2024

    मुज़फ्फरपुर : भाजपा समाज को हिंदू-मुस्लिम, जातियों व भाषाओं में बांटकर सत्ता पर काबिज होती रही है-अनिल कुमार राय

    March 22, 2024

    Ranchi :  अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘माटी की गूंज’ का भव्य एवं विशाल आयोजन 2 मार्च को, आड्रे हाउस परिसर में जुटेंगे तीन राज्यों के कई सामुदायिक व जन संगठनों के कार्यकर्त्ता  

    February 28, 2025

    Ranchi : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिरोध मार्च

    February 17, 2025

     रायपुर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक

    April 27, 2024

    भोपाल: तीन बार चुनाव हारने वाले व उनके परिजनों को भी पार्टी टिकट नहीं देगी – कांग्रेस

    September 13, 2023

    Ranchi : जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आइसा की पुनः जीत पर डीएसपीएमयू और रांची विश्वविद्यालय में निकाला गया विजय जुलूस

    April 29, 2025

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर।

    February 19, 2025

    नई  दिल्ली : मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी पटमदा पूर्वी सिंहभूम को बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।

    January 30, 2025

    दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन , देश में खोया एक महान नेता।

    December 27, 2024

    गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र में निर्विरोध चयन दरअसल ‘एक चुनाव क्षेत्र एक उम्मीदवार’ का एक नया फासिस्ट प्रयोग -भाषाण

    April 23, 2024

    अरब सागर मे डूबा 14 वर्षीय लड़का चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा

    October 2, 2023

    सूरत की सड़क पर खोए हुए ‘हीरे’ ढूंढ रहे लोग; यहाँ आगे क्या हुआ

    September 25, 2023

    Gujarat: राष्ट्रपति ने ई विधान एप्लीकेशन का उद्घाटन किया, पारदर्शिता की उम्मीद जतायी

    September 13, 2023

    Bhopal : अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

    April 2, 2025

    भोपाल : “8वां जनजातीय साहित्य महोत्सव 2025, रबिन्द्र गिलुवा की भागीदारी और आदिवासी समाज के मुद्दों पर गहन विमर्श” 

    February 11, 2025

    रीवा : गणतंत्र दिवस पर आजादी के प्रतीक स्तंभ की उपेक्षा और अपमान के विरोध में लोकतंत्र सेनानियों ने लौटाया शाल श्रीफल सम्मान

    January 27, 2025

    चक्रधरपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय 

    December 16, 2024

    Mumbai : आईफा के सिल्वर जुबिली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 16 मार्च को रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर देखने मिलेगा अवॉर्ड्स का जश्न और सितारों की दमदार परफॉर्मेंस का धमाका

    March 15, 2025

    Jamshedpur : 46वें राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने झारखण्ड की पुरुष एवं महिला टीमें नागपुर रवाना

    February 22, 2025

    Jamshedpur : भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं – डॉ. अजय

    October 14, 2024

     पुणे : लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का दूसरा सम्मेलन जगा गया है सामूहिकता की एक नयी उम्मीद 

    September 24, 2024

    ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन 

    May 25, 2025

    पारादीप/जमशेदपुर : 26 वीं राष्ट्रीय मिनी एवं यूथ टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिनी बालिका टीम को गोल्ड एवं बालक टीम को सिल्वर मेडल

    May 6, 2025

    Ranchi :  अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘माटी की गूंज’ का भव्य एवं विशाल आयोजन 2 मार्च को, आड्रे हाउस परिसर में जुटेंगे तीन राज्यों के कई सामुदायिक व जन संगठनों के कार्यकर्त्ता  

    February 28, 2025

    जमशेदपुर एफसी अंडर-17 ने ओडिशा एफसी को 2-0 से हराया

    February 10, 2025

    रांची : कुंभ मेले में हुई मौतों पर भाकपा-माले झारखंड राज्य कमिटी ने जताई गहरी संवेदना

    January 29, 2025

    महाकुंभ संगम तट पर भगदड़ 17 लोगों की मौत 50 से ज्यादा घायल अखाड़ो ने रद्द किया शाही स्नान। 

    January 29, 2025

    आदित्यपुर के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में रजत पदक एवं कांस्य पदक जीत कर आए कोच एवं सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहना एवं लड्डू से किया गया स्वागत

    January 5, 2025

    चाईबासा : उत्तर प्रदेश में होने वाली 7 वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकाडमी चाईबासा के आठ ताइक्वांडो खिलाड़ी कोच सहित रवाना

    December 28, 2024

    Jhargram : पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम ने टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा के द्वारा एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप आयोजित 

    June 2, 2025

    चक्रधरपुर : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद पुनः महासचिव चुने गए

    March 25, 2025

     Chaibasa : बाउल गीत कार्यक्रम से बंगाल के कलाकारों ने किया दिल को छूने वाला प्रदर्शन

    March 19, 2025

    Jamshedpur : सीएसआईआर-एनएमएल का ‘संसाधनों के सतत उपयोग के लिए कोयला एवं खनिज लक्षण वर्णन में नवाचार’  पर सम्मेलन 30-31 जनवरी को

    January 29, 2025

    राजनगर : सुन्दरनगर प्रखंड के ग्राम नन्दुप के श्रावण सामड़ राजनगर से लापता।

    June 8, 2025

    उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    June 7, 2025

    पोटका पहुंची सांसद जोबा माझी ने पीएचईडी और ग्रामीणों के बीच कराया विवाद का निपटारा

    June 5, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित….

    June 5, 2025
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • COVID-19
  • हेल्थ / फिटनेस
  • वीडियोज
  • अन्य खबरें
  • Trending News
Mashal News – मशाल न्यूज़
Home » क्या यह वाकई किसी ईश्वर की तलाश है, जो उन्हें मस्जिदों से कचहरियों तक दौड़ा रहा है?
History

क्या यह वाकई किसी ईश्वर की तलाश है, जो उन्हें मस्जिदों से कचहरियों तक दौड़ा रहा है?

वे कौन लोग हैं जो ज्ञानवापी से लेकर क़ुतुब मीनार के परिसर तक में पूजा करने की इच्छा के मारे हुए हैं? जिन्हें अचानक 800 साल पुरानी इमारतें पुकार रही हैं कि आओ और अपने ईश्वर को यहां खोजो.  
Nishat KhatoonBy Nishat KhatoonMay 25, 2022Updated:May 26, 2022No Comments8 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Is it really a search for some god, who is driving them from mosques to courts?
Share
WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Advertisements
Advertisements
Modi Hardware mart Adityapur

वे कौन लोग हैं जो ज्ञानवापी से लेकर क़ुतुब मीनार के परिसर तक में पूजा करने की इच्छा के मारे हुए हैं? जिन्हें अचानक 800 साल पुरानी इमारतें पुकार रही हैं कि आओ और अपने ईश्वर को यहां खोजो.  क्या यह वाकई किसी ईश्वर की तलाश है, किसी धर्म की पवित्रता का ख़याल है जो उन्हें मस्जिदों से कचहरियों तक दौड़ा रहा है?

Advertisements
Advertisements

इस सवाल का जवाब कुछ असुविधाजनक है.  इस देश में हर किसी को अपनी आस्था के मुताबिक पूजा-अर्चना करने का अधिकार है- इस अधिकार में अपनी आस्था और अपने ईश्वर चुनने और उन्हें बदलने का अधिकार भी शामिल है.

  • क्या जातिगत जनगणना बिहार की सियासत और इसके चुनावी समीकरणों को गर्म कर रहे हैं?

पुरानी इमारतों पर नई दावेदारी

लेकिन जो इन पुरानी इमारतों पर नई दावेदारी के लिए निकले हैं, उनके दिल में पूजा नहीं, प्रतिशोध है, हिंदुत्व की शक्ति की तथाकथित प्रतिष्ठा का भाव है.  वे नए औरंगज़ेब हैं जो पुराने औरंगज़ेब से बदला लेने चले हैं.  औरंगजेब ने अपने बाप को जेल में डाला, अपने भाई का क़त्ल किया, बादशाहत हासिल की और यह सब करते हुए कई मंदिर भी तोड़े.  उसे भी शायद यह इस्लाम की प्रतिष्ठा के लिए ज़रूरी लगा होगा.  लेकिन इस्लाम हिंदुस्तान में औरंगज़ेब की तलवार से नहीं, उन सूफ़ी कव्वालियों से परवान चढ़ा जो अमीर-गरीब सबको यकसां छूती-जोड़ती रहीं, वह उन मज़ारों और दरगाहों की मार्फ़त लोगों के बीच पहुंचा जहां सभी आस्थाओं के लोग एक सी आस्था के साथ पहुंचते रहे, वह उन शायरों की बदौलत बुलंद हुआ जिन्होंने सबसे ज्यादा मजाक खुदा के नाम पर बरती जाने वाली मज़हबी संकीर्णता का उड़ाया.

वाकई यह अफ़सोस की बात है कि दिल्ली की मशहूर सड़कें उसके बादशाहों के नाम पर हैं, उन महान और हरदिल अज़ीज़ शायरों के नाम पर नहीं, जिन्होंने अवाम के दिलों पर हुकूमत की और कुछ इस शान से की कि आज भी उनकी तूती बोलती है.  कितना ही अच्छा होता अगर दिल्ली में ग़ालिब, मीर, ज़ौक़, दाग़ के नाम पर भी रास्ते होते और हमें रास्ता दिखा रहे होते.  गोरख पांडेय का एक शेर है- ‘ग़ालिबो-मीर की दिल्ली देखी, देख के हम हैरान हुए, उनका शहर लोहे का है, फूलों से कटता जाए है. ‘

क्या अब आप मस्जिदों को तोड़ कर फिर मंदिरों में बदलेंगे?

मूल विषय पर लौटें.  औरंगज़ेब ने मंदिरों को तोड़ कर मस्जिदों तामीर कीं.  क्या अब आप मस्जिदों को तोड़ कर फिर मंदिरों में बदलेंगे? इसके लिए आपको काफ़ी कुछ बदलना होगा.  औरंगज़ेब का दौर लोकतंत्र का दौर नहीं था.  उसने तो राजतंत्र की मर्यादा का भी अतिक्रमण किया.  बताते हैं कि वह बहुत धार्मिक था.  बहुत सादगी से रहता था, फ़कीरों की तरह ओढ़ता-पहनता-खाता था, यह भी बताते हैं कि कई मंदिरों में भी सालाना इंतज़ाम के लिए वह दान दिया करता था.  लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी औरंगज़ेब हमारी स्मृति में एक ऐसे बादशाह की तरह ही दर्ज है जिसने हिंदू अवाम पर ज़ुल्म ढाए, जिसने मंदिर तोड़े, जिसने अकबर के साथ बननी शुरू हुई साझा तहज़ीब की गंगा-जमना को सबसे ज्यादा सुखाने की कोशिश की.

संसद से लेकर संविधान और अदालत तक पर चोट की जा रही

आप किस तरह याद रखे जाएंगे? आपमें तो वह फ़कीरों वाली सादगी भी नहीं.  फिर आप मस्जिदों को तोड़ने निकलेंगे तो सबसे पहले उस लोकतंत्र का मंदिर तोड़ना होगा जो आज़ादी की लड़ाई की लंबी तपस्या के बाद बनाया गया है.  इसी लोकतंत्र के भीतर यह समझ थी कि अतीत में जो हुआ सो हुआ, लेकिन भविष्य में ऐसा कुछ न हो जिससे भारतीयता का ताना-बाना कमज़ोर पड़े.  लेकिन इन दिनों लगातार इस ताने-बाने पर चोट की जा रही है.  लोकतंत्र को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी नहीं, बल्कि बहुसंख्यकों के वर्चस्व के औज़ार के तौर पर बदला जा रहा है.  संसद से लेकर संविधान और अदालत तक पर चोट की जा रही है.  15 अगस्त 1947 के बाद सभी धर्मस्थलों की धार्मिक हैसियत जस के तस बनाए रखने वाला पूजास्थल क़ानून 1991 अब सवालों से घिरा है.

यह सवाल भी इन्हीं दिनों लोकप्रिय हुआ है कि 15 अगस्त 1947 की तारीख़ से ही हम भारत की व्याख्या क्यों करें? आखिर भारत सदियों पुराना देश है जिसकी एक अविच्छिन्न परंपरा रही है, उस पूरी परंपरा को भूल कर भारत के इतिहास को 1947 तक लाकर सीमित कर देना इतिहास के साथ भी अन्याय है और भारत के साथ भी.

भारतीयता सार्वभौमिक पहचान थी

एक हद तक यह वैध तर्क है.  भारत 15 अगस्त 1947 से पहले भी था.  लेकिन उसके पहले वह या तो उपनिवेश था या फिर मुगलों के अवसान के बाद छोटी-छोटी रियासतों में बंटा एक बड़ा भौगोलिक युग्म था जिसकी भारतीयता सार्वभौमिक पहचान थी.   15 अगस्त 1947 की तारीख़ इस राजनीतिक इतिहास को बदलती है, वह लोगों को एक आज़ाद मुल्क का नागरिक होने की गारंटी देती है, वह छोटी-छोटी इकाइयों में बंटे भारत को एक साथ जोड़कर एक विराट राजनीतिक इकाई में बदलती है और भारत भर के लोगों को ऐसी नागरिकता देती है जिसमें समानता और न्याय का यक़ीन बद्धमूल है.  इस आज़ाद भारत का एक संविधान भी है जिसमें पुरानी असमानताओं को ख़ारिज करने और आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा है.   

 इस हिंदुस्तान को देखने वाली आंख उनके पास नहीं

लेकिन जो लोग आज भारत को 15 अगस्त 1947 से पहले देखना और ले जाना चाहते हैं, जो इसकी विपुल परंपराओं का हवाला देते हैं वे इन परंपराओं से अपने लिए क्या चुनते हैं? दुर्भाग्य से ‘वसुधैव कुटुंबकम’ जैसी कुछ सूक्तियों को दुहराने के अलावा उनका जो वास्तविक चुनाव दिखाई पड़ता है, वह धार्मिक संकीर्णता है, जातिगत भेदभाव है और बहुत आक्रामक क़िस्म का वर्चस्ववाद है.  ये भारत का और हिंदुत्व का स्वभाव बदलने निकले लोग हैं.

यह भारतीयता के विचार में जो सर्वश्रेष्ठ है, उसका नकार करने की प्रवृत्ति है.  जब ये अतीत में जाते हैं तो सीधे दो हज़ार साल पहले चले जाते हैं और उसके बाद उसके भी पीछे की किन्हीं मिथकीय कथाओं का आसरा लेते हैं.  वे उन हज़ार सालों को याद नहीं करते जिसने हिंदुस्तान की परंपरा को कई सांचों में ढाला, यहां के संगीत, नृत्य और यहां की कलाओं को कई रूप दिए.  इस हिंदुस्तान को देखने वाली आंख उनके पास नहीं है.

 वे दारा शिकोह को भूल जाना चाहते हैं और औरंगजेब को याद रखते

वे तूतीए हिंद के नाम से मशहूर अमीर खुसरो जैसे संगीत-साहित्य मर्मज्ञ को नहीं देखना चाहते जिसने तबला और सितार बनाए और पहेलियां बुझाईं, वे इब्राहिम ख़िलजी को याद रखना चाहते हैं, क्योंकि इससे उनकी घायल स्मृतियों को दलील मिलती है.  वे कबीर और जायसी को याद नहीं रखना चाहते क्योंकि उससे उनती तर्क पद्धति लड़खड़ाती है.   वे बीरबल जैसे वाकपटु, तानसेन जैसे संगीतज्ञ, रहीम जैसे कवि और टोडरमल जैसे वित्त व्यवस्थापकों से भरा अकबर का दरबार नहीं देखना चाहते, उनके लिए कहानी बस महाराणा प्रताप की है जिनका एक मिथकीय संस्करण उनकी स्मृति में गढ़ा जा रहा है.

इस महाराणा प्रताप के हथियारों का वज़न दो सौ किलो से ऊपर हो जाता है.  वे शाहजहां की बनाई यादगार इमारतों, ताजमहल, जामा मस्जिद या लाल किला को नहीं देखना चाहते, उनकी दिलचस्पी ताजमहल की प्रामाणिकता नष्ट करने में है.  वे दारा शिकोह को भूल जाना चाहते हैं और औरंगजेब को याद रखते हैं.  वे ग़ालिब-मीर, ज़ौक़ और दाग़,और मज़ाज और ज़ोश की बेहद समृद्ध, आधुनिक और तरक्कीपसंद शायरी याद नहीं रखना चाहते, उनके लिए मुसलमान की पहचान दाढ़ी-टोपी, नमाज़-हिजाब, बिरयानी और दंगों तक सिमटी है.

वे मुगलई दौर के लज़ीज़ व्यंजनों का नाम नहीं लेते.  वे उस हिंदी से परेशान होते हैं जो बीते तीन सौ साल में बनती रही और एक शीरीं और म़कबूल ज़ुबान की तरह उभरी.  या शायद उन्हें इन सबकी जानकारी भी नहीं.  अगर होती तो वे ग़ालिब और मीर से आंख मिलाकर शर्मिंदा होते कि हम कहां के बुतपरस्त और बुतशिकन दोनों बने हुए हैं.

क्या बनना चाहते हैं- दारा शिकोह या औरंगजेब?

लेकिन स्मृतियों का यह चुनाव बताता है कि आप अंततः क्या बनना चाहते हैं- दारा शिकोह या औरंगजेब? हमारे यहां एक जमात औरंगज़ेब होने पर तुली है- बिना यह समझे कि उसकी एक कमज़ोरी ने न इस्लाम का मान बढ़ाया, न मुग़लों का और न ही अपना.  हमारे ये नए औरंगज़ेब भी न राम का मान बढा रहे हैं न कृष्ण का.  शिव तो शायद इनकी समझ से परे ही हैं-काशी विश्वनाथ मंदिर में कई छोटी-छोटी शिव प्रतिमाओं और शिवलिंगों को हटा कर उन्होंने जो गलियारा बनाया है, उसे देखने भले दुनिया भर के सैलानी आए, लेकिन शिव नहीं आएंगे.  वैसे शायद यह उनका मक़सद भी नहीं.

उन्हें इतिहास से प्रतिशोध लेना है और वर्तमान को अपनी तरह से मोड़ना है.  लेकिन इनका साथ देने वालों को समझना होगा कि कट्टरता जब बढ़ती है तो वह किसी एक मोड़ पर रुक नहीं जाती- वह लगातार अपनी ही गति से ऊर्जा हासिल करती जाती है और नए इलाक़ों में जा-जाकर नए विचारों को नष्ट करना अपना कर्तव्य समझती है.  पडोस के पाकिस्तान सहित कई मुल्कों में हम यह होता देख चुके हैं और अब अपने यहां घटता देख रहे हैं.

Source: प्रियदर्शन जी NDTV इंडिया में एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर हैं…

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.

 

 

  • Viral Video : दुल्हन को छोड़ बगल में खड़ी साली को दूल्हे ने पहनाई वरमाला, फिर जो हुआ देखिए 

 

Nishat Khatoon

Related

Advertisements

Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.

Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.

सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

धन्यवाद!

 

Advertisements
current news Daily News Dailynews Hindi latest news INDIA INDIA TRENDING NEWS jharkhand Jharkhand latest news Jharkhand News Jharkhand News in Hindi Latest News in Hindi LATEST NEWS IN JAMSHEDPUR latestnews Mashal News Mashal News in Hindi Mashal News Jamshedpur mashal news local mashalnewsjamshedpur national news News in Hindi Trending News in India मशाल न्यूज़ हिन्दी समाचार
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram
Nishat Khatoon

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है – सुबोध कांत सहाय

June 2, 2025

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2025 : पूरे देश में क्रिकेट का महाकुंभ, 50 शहरों में बजेगी सीटियाँ, 1 और 3 जून को एग्रिको में बनेगा फन पार्क

May 31, 2025

शौर्य और संस्कार का संगम : चाईबासा में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा वीरता का उद्घोष

May 29, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Health & Fitness
Justice

Jamshedpur : एमजीएम जूनियर डॉक्टरों ने मांगा वजीफे में इजाफा, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को सौंपा ज्ञापन

June 4, 2025

Chaibasa : मंझारी प्रखंड स्थित पिलका गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने जताई नाराज़गी

June 3, 2025
Women Empowerment

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस सप्ताह अंतर्गत घाटशिला के पाथरडीह गांव में “पीरियड एंड साइंस” कार्यशाला आयोजित, हिंदी, संथाली और बांग्ला भाषा में किशोरियों व महिलाओं को किया गया जागरूक

June 1, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest news from Mashal News.

Advertisement
Demo

Your source for the serious news. Mashal News is a National News Portal. Latest Jharkhand Bihar Jamshedpur Hindi News

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram YouTube LinkedIn Telegram
Latest Job

Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 11 छात्रों का केबलिंग हार्नेस कंपनी मे चयन,03.00 लाख के पैकेज पर लॉक

May 31, 2025

Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 03 छात्रों का एनएमट्रॉनिक्स कंपनी मे चयन,04.00 लाख के पैकेज पर लॉक

May 25, 2025

Jamshedpur : एनटीटीएफ के 4 छात्रों का प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन, संस्थान के प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने कहा –  संस्थान गौरवान्वित हुआ

May 17, 2025
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Twitter YouTube Instagram Telegram
  • Business
  • Jobs – Careers
  • Lifestyle
  • Others News
  • Social Media
  • अर्थ जगत
© 2025 Mashal News. Designed by Netmore Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

  • Google News