
झारखंड में 8 या 9 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है |
मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में प्री मानसून बारिश की शुरुवात हो गई है | राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है | कमोवेश सभी जिलों में मौसम बदल रहा है | पिछले कुछ दिनों से झारखंड की राजधानी में सुबह चिलचिलाती रहती है तो शाम होते होते हल्की बारिश हो जाती है | बारिश के साथ- साथ तेज हवा और गर्जन भी हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को मॉनसून केरल में प्रवेश करेगा. जिसके बाद वो झारखंड की तरफ बढ़ेगा और झारखंड में 8 से 9 जून तक प्रवेश कर जायेगा |
झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस है वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्लियस दर्ज है | अगले पांच दिनों तक देवघर, धनबाद, दुमका ,गिरिडीह ,गोड्डा ,जामताड़ा ,पाकुड़ और साहिबगंज में दो से तीन डिग्री तापमान में कमी आयेगी. जबकि कोडरमा ,चतरा ,गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में एक या दो डिग्री तापमान बढ़ने या घटने की संभावना है | बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग ,रांची ,खूंटी, गुमला व पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है |

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!