
जमशेदपुर : 38 साल की एक महिला मालती सिंह की शनिवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के कालझोर गांव में तड़के हत्या कर दी गई। महिला के गले में चाकू से कई वार किए गए हैं। इसके अलावा उंगली भी काट ली गई है। महिला का शव उसके घर के सामने मिला है। ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला की बेटियों को सुबह इस घटना की जानकारी तब हुई जब महिला को दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में देखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमाॅर्टम हाउस में भेज दिया है। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा।
महिला मालती सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल सिंह 8 साल का है। जो पटमदा के धुचका में अपने मामा के घर गया हुआ है। पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। जांच की जा रही है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है।
Also Read: इंदौर – अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!