
जमशेदपुर से रांची के बीच एक जून से सफर करना और महंगा हो जाएगा। एक जून से चांडिल के पाटा के समीप भी टोल टैक्स वसूली शुरू की जाएगी। फिलहाल रांची जाने के लिए बुंडू में चौपहिया वाहन को 110 रुपए का टोल टैक्स देना होता है। पाटा में टोल प्लाजा शुरू होने के बाद रांची जान के लिए चौपहिया वाहनों को 40 से 50 रुपए और देने होंगे।
इसके अलावा जमशेदपुर से घाटशिला जाने के लिए गालूडीह के पुतरू गांव में बनाया गया टोल टैक्स भी एक जून से शुरू हो जाएगा। नेशनल हाईवे आथिरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की वसूली का प्रस्ताव सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा है।
टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी
स्वीकृति के साथ ही टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इस बीच उन स्थानों पर भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा जहां फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं रहेगा, पर मंत्री की यह घोषणा एनएच-33 पर बेमानी साबित हो रही है।
धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा टोल प्लाजा से गालूडीह पुतरू टोल प्लाजा की दूरी महज 30 किलोमीटर है, इसके बावजूद टोल की वसूली की तैयारी की जा रही है। पुतरू टोल प्लाजा से पाटा टोल प्लाजा की दूरी 48 किलोमीटर के आस-पास है।
एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पुतरू व पाटा टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन से 40-50 रुपए टोल की वसूली की जाएगी। औसतन प्रति किलोमीटर एक रुपए टोल के रूप में इन दोनों स्थानों पर वसूला जाएगा।
फिलहाल बहरागोड़ा से रांची के लिए 2 स्थानों पर देना पड़ता है टोल
बहरागोड़ा से रांची की दूरी करीब 220 किलोमीटर है। इसके लिए चार स्थानों पर टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। फिलहाल बहरागोड़ा से रांची के बीच बुंडू व कोकपाड़ा में टोल टैक्स की वसूली की जाती है। मालूम हो कि एनएचएआई ने दो मई से ही टोल टैक्स की वसूली की घोषणा की थी, पर सड़क निर्माण नहीं होने व मंत्रालय के मंजूरी नहीं मिलने के कारण तिथि टल गई है।
“पुतड़ू और पाटा में टोल प्लाजा बनकर तैयार है। एक जून से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई हेडक्वाटर ने टोल टैक्स की वसूली का प्रस्ताव सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है। एक जून से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी।” कर्नल एएस कपूर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, जमशेदपुर

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!