Advertisements

झारखंड में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी निकली है। झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इसकी नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा होगी। वहीं इसका विज्ञापन भी निकाला जाएगा।
राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने 720 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जून के पहले हफ्ते में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। वहीं विज्ञापन के साथ ही अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही आईटीआई संस्थानों में प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने की भी कवायद तेज कर दी है। इससे संबंधित नियुक्ति नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली गठित होने और रोस्टर क्लियरेंस के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जल्द ही शुरू करने कोशिशे तेज कर दी है। वहीं, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अहर्त्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 को लेकर भी जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल के पहले हफ्ते में इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी आनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!