
विक्रांत मेसी , सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल लव हॉस्टल ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज हो चुकी है | लोग पहले से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे | ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिला | अब देखते हैं कि ये फिल्म लोगों को पसंद आई या नही | इसके अलावा ये भी जानते हैं फिल्म कैसी है |आइए जानते हैं|
विक्रांत और बॉबी दोनों ही अब ओटीटी के स्टार बन चुके हैं ऐसे में इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस पर सभी की नजरें हैं|
फिल्म की स्टोरी
ये कहानी हरियाणा बैकग्राउंड की है जहां खाप जैसी मानसिकता को दिखाया गया है| सरकार द्वारा ऐसे शेल्टर होम बनाए गए हैं जिसमें घर से भाग कर शादी करने वाले जोड़ों को सुरक्षा देने के पनाह दी जाती है|
ये भी पढ़ें : ‘लॉक अप शो: रेसलिंग गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन बबीता फोगाट बनी चौथी कंटेस्टेंट, 27 फरवरी से स्ट्रीमिंग,जाने डिटेल्स
कलाकरों का अभिनय
इस फिल्म में अगर कुछ कमजोर है तो वो है इसकी कहानी क्योंकि इससे पहले भी ऑनर किलिंग पर सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं | लेकिन यहां बात करें एक्टर्स के काम की तो सभी ने अच्छा काम किया है| विक्रांत का काम हमेशा से सराहनीय रहा है| इस बार भी वो सबके दिलों पे छा गये | साथ ही सान्या भी फिल्म में हरियाणा की लड़की के किरदार में फिट बैठी| वहीं बॉबी देओल ने भी इंप्रेसिंव परफॉर्मेंस दी है| आपको बता दूं कि बॉबी ने पहले इस कहानी को सुनने के बाद इसके लिए मना कर दिया था | लेकिन बाद में ये फिल्म कर ली | 600 साल पुरानी खाप जैसी परंपरा को इस फिल्म में लव हॉस्टल के साथ जोड़कर दिखाया गया है | फ़िल्म में गाने ज्यादा नहीं हैं | ये फिल्म वन टाइम वॉच फिल्म है |
ये भी पढ़ें : किचन से जुड़ी ये बेहद ख़ास टिप्स आपको मिस नहीं करना चाहिए, है बड़े काम की बात

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!