भारत समेत दुनिया भर में कई तरह के ब्रांड्स मौजूद हैं, जो एक सफल बिजनेस की कहानी बयाँ करते हैं। लेकिन कोई भी बिजनेस एक रात में खड़ा नहीं किया जाता है और न ही उसे सफल बनाना इतना आसान काम है, क्योंकि बिजनेस शुरू करना एक मुश्किल दांव खेलने जैसा होता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)
भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बहुत ही जानी मानी ऑटोमोटिव निर्माता (Automotive Manufacturer) कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 1945 में की गई थी। पंजाब के लुधियाना शहर में शुरू की गई इस कंपनी का नाम पहले महिंद्रा एंड मोहम्मद था, जिसे जगदीश चंद्र महिंद्रा और कैलाश चंद्र महिंद्रा नामक दो भाईयों ने अपने दोस्त मलिक गुलाम मुहम्मद के साथ मिलकर शुरू किया था। महिंद्रा भाईयों और मलिक गुलाम मुहम्मद ने एक साथ मिलकर उस कंपनी को भारत की सबसे बेहतरीन स्टील कंपनी बनाने का सपना देखा था, लेकिन साल 1947 में देश के बंटवारे का साथ महिंद्रा भाईयों और मलिक गुलाम का सपना भी टूट गया।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!