
गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित भितभेरवा गांव की है। यहां बच्चों के आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने एक पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को हरेंद्र राम के बेटे अनूप कुमार के साथ पड़ोस के ही रहनेवाले बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
Also read : भारत-इजरायल संबंधों पर बोले पीएम मोदी, कहा- बदलती दुनिया में बढ़ा है रिश्तों का महत्व
चाकूबाजी में घायल हुए लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग अचानक घर में घुस गये और घर की महिला का चेन छीनकर भागने लगे और जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!