Diabetes: डायबिटीज की समस्या में शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना जानलेवा भी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वो खानपान का खास ख्याल रखें। इससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है। वहीं अगर आप हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
गुड़ का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं है। अगर आप चीनी की जगह गुड़ का सेवन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जानना चाहिए कि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
नुकसानदायक हो सकता है गुड़
आयुर्वेद के अनुसार, डायबीटीज यानी मधुमेह के रोगियों को गुड़ नहीं खाना चाहिए। फेफड़ों के इंफेक्शन, गला खराब होने, माइग्रेन और अस्थमा की समस्या में गुड़ खा सकते हैं, लेकिन मधुमेह की समस्या में गुड़ न खाएं। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये उपयुक्त नहीं है।
यह भी पढ़े: शख्स की PUBG की लत से परेशान था पूरा परिवार, गुस्से में 3 लोगों की कर दी हत्या
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स
गुड़ में 65 से 85 प्रतिशत तक सुक्रोज होता है। डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है, जबकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही ज्यादा होता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक भी हो सकता है।
गुड़ की जगह शहद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज गुड़ न खाकर ऑर्गेनिक शहद का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों में इस बात को लेकर भ्रम होता है कि वो चीनी के बजाए गुड़ का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है, तब गुड़ आपके लिए चीनी का विकल्प हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. MASHAL NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!