
Jamshedpur : भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष बने प्रेम सक्सेना. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की उपस्थिती में सर्वसम्मति से प्रेम सक्सैना के नाम पर लगी मुहर.
आज यानी रविवार 23-1-22 भाजमो उलीडीह मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान मंडल के महामंत्री उलीडीह कालिकानगर निवासी प्रेम सक्सैना को मनोनीत किया गया. नए मंडल अध्यक्ष का चयन भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की उपस्थिती में मंडल की एक बैठक में सर्वसम्मति से किया गया. विदित हो की भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने निजी कारणों से मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.
ये लोग हुए शामिल
जिसके बाद मंडल अध्यक्ष पद रिक्त था. नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सैना को भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया और पुरी मजबूती के साथ क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने और क्षेत्र की जनता के समस्याओं को दुर करने का आवाह्न किया. श्री सक्सैना ने कहा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के परस्पर सहयोग से संगठित होकर कार्य करेंगे. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधि व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह, अभिजीत सेनापति, राजेश कुमार, श्यामल मुखर्जी, राहुल प्रसाद, शमरेश मजूमदार, मनोज गुप्ता, गणेश शर्मा, सुनीता सिंह, शीमा शर्मा, डि ठाकुर, संतोष कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!