
मौसम के हिसाब से लोगों के खाने पीने में तबदीली आती है।अभी ठंड का मौसम है तो समझ लें शरीर की ज़रुरत के हिसाब से कुछ चीज़ों को खाने पीने में शामिल करना ज़रूरी है | बहरहाल अभी तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है| खुद को गरम रखने के लिए लोग कई पकवानों को ओने भोजन में सामिल करते हैं | ये बहुत ज़रूरी भी है आपके सेहत के लिए | बेसन से बने रेसेपी का लोग ठंड के समय खाना पसंद करते हैं। बेसन का हलवा काफी लज़ीज़ और फेमस भी है |
बेसन का लज़ीज़ हलवा करेगा आपको अन्दर से गरम और सेहतमंद
बेसन और घी से बना हलवा खाने में बहुत मज़ा आता है । बेसन का हलवा आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। ये आपके शरीर को गरम रखता है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में खासतौर से बच्चे और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड में वैसे भी कुछ गर्मागरम खाने का बहुत मन करता है। रजाई में बैठकर अगर गर्म बेसन का हलवा खाने को मिल जाए तो मज़ा ही कुछ और है |
क्या है इसकी रेसिपी
1- सबसे पहले एक पैन में पूरा घी डाल दें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
2- घी के पिघलने के बाद पैन में बेसन डाल दें और मीडियम आंच पर बेसन को गोल्डन होने तक भून लें।
3- जब बेसन का रंग बदल जाए और खुश्बू आने लगे तो समझिए बेसन भुन गया है. इसके बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा।
4- बेसन को भूनने में आपको करीब 15 मिनिट का समय लगेगा।
5- अब बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनिट और भून लें।
6- बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग बहुत अच्छा आता है।
7- अब गैस को धीमा करके बेसन में दूध मिलाते जाएं।
8- अब लो फ्लेम पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें, साथ ही गुठलियों को कलछी से फोड़ते जाएं।
9- जब बेसन हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें।
10- हलवा में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
किन-किन चीज़ों से बनता है और कितने मात्रा में लेना है
- बेसन 100 ग्राम
- घी 100 ग्राम
- चीनी 100 ग्राम
- दूध 400 मि. ली.
- बादाम कटे हुए 10 से 12
- काजू कटे हुए 10 से 12
- पिस्ता कटे हुए 10 से 12
- इलाइची का पाउडर 4-5

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!