
जानवरों के शरीर पे लाखो कीड़े पाए जाते हैं | इस बात को आप ज़रूर जानते होंगे | आपने कहीं न कहीं बंदरों को भी देखा होगा जो एक दुसरे का या अन्य जानवरों के शरीर से कीड़े निकालकर खाते हैं | ये सूक्ष्म जीव शरीर में रहकर खून चूसते हैं और उसे ही अपना घर समझते हैं |
लकिन क्या आपको मालूम है कि हमारे शरीर में करोड़ो जिंदा कीड़ें रहते हैं | हम चाहे जितना भी नाहा धोकर साफ़ हो लें लेकिन ये कीड़े हमारे शरीर से ऐसे चिपके रहते हैं कि ये नही निकलते | जानवरों की ही तरह हमारे शरीर पर कई (Oraganisms Living on our Face) जीव शरीर पे मौजूद हैं जो हमारे शरीर को अपना घर समझते हैं| ये यहीं फलते फूलते और बड़े होते और मरते हैं | जैसे सिर पे जुएँ रहती हैं वैसे ही आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर पर कई बेहद छोटे जीव रहते हैं जिन्हें नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है| आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लाखों कीड़ें आपके चेहरे पे भी रहते हैं|
ये भी पढ़ें : 3 ऑस्कर जीतने वाली मर्लिन बर्गमैन का हुआ निधन, दौड़ी शोक की लहर
आपके चेहरे पे हैं लाखों कीड़ें
जी हाँ आपके चेहरे पर हजारों माइस्क्रोस्कोपिक जीव रहते हैं | ये मानें कि इनकी यहाँ पूरी की पूरी बस्तियां है | रिपोर्ट के अनुसार ये कीड़े सबसे ज्यादा हमारे चेहरों पर होते हैं मगर शरीर के बालों की जड़ों में ये हमारे पूरे शरीर में मौजूद होते हैं वॉक्स वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार ये कीड़े मकड़ी और किलनी (Spider and Tick Like Mites on Face) की प्रजाति के बताए जाते हैं| अमेरिकी कृषि विभाग के माइट साइंटिस्ट रॉन ओचोआ (Ron Ochoa) ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि 99.9 पर्सेंट लोगों के चेहरे पर ये माइट होते हैं| अगर आप इन कीड़ों को माइक्रोस्कोप से देख लें तो शायद डर जायें |
बालों की जड़ों में रहते हैं कीड़ें
वैज्ञानिकों का कहना है कि एक शख्स के शरीर पर लाखों कीड़े मौजूद हो सकते हैं| ये कीड़ें दिन के वक्त चेहरे के रोएं के जड़ों में रहते हैं|ये प्राकृतिक रूप से निकलने वाले तेल पर जीवित रहते हैं जो हमारे ऑयल ग्लैंड्स से निकलता है| रात में ये कीड़ें जड़ों से बाहर आते हैं और चेहरे पर अपने मेट के साथ प्रजनन (Mites Reproduce on Human Face at Night) करते हैं और अपने परिवार को बढ़ाते हैं |
आपके स्किन पे दो तरह के कीड़े होते हैं
साल 1842 में इन माइट्स के बारे में पता चल गया था लेकिन इन कीड़ों ( Demodex folliculorum and Demodex brevis) माइट्स के बारे में अभी भी वैज्ञानिक ज्यादा नहीं जानते हैं| वो इनके में बारे और अधिक जानकारी के लिए कोशिश में लगे हैं |ये कीड़ें पलकों के पास, नाक के पास, आइब्रो पर और अन्य हेयरलाइन पर पाए जाते हैं |ये पूरे शरीर में बालों की जड़ के पास कहीं भी हो सकते हैं|
ये भी पढ़ें : जमशेदपुर में कोरोना के आज 923 नये पोजिटिव केस पाये गये, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 4696 हो गयी

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!