
झारखंड का खनिज हमारा है, अडानी का नहीं
रांची, 29 अप्रैल : भाकपा-माले के आह्वान पर रांची में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया। राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न जनसंगठनों के सैकड़ों लोगों ने खनिज संसाधनों की लूट, अडानी समूह को खनन सौंपने और केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
मोदी सरकार कॉर्पोरेट समूहों को फायदा पहुँचा रही है
प्रतिवाद दिवस में शामिल माले कार्यकर्ताओं ने कहा, “झारखंड का खनिज हमारा है, अडानी का नहीं है। झारखंड सहित देशभर में निजीकरण बंद होना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार को सम्मानजनक रोजगार की गारंटी करनी चाहिए।” शामिल सदस्यों ने नारे लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां, आदिवासियों की जमीन हड़पकर हर तरह से बेदखल करने की रही है। सदस्यों ने यह भी कहा कि किस तरह मोदी सरकार कॉर्पोरेट समूहों को फायदा पहुँचाने का कार्य कर रही है। आज देशभर में आदिवासियों की ज़मीन, रोज़गार और हक पर खतरा मंडरा रहा है।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में सुदामा खलखो, अभय साहू, मो. सोहेल अंसारी, नंदिता भट्टाचार्य, मो. नसीम, आरएन सिंह, विजय कुमार, निखिल कुमार और श्रष्टि भट्टाचार्य आदि कार्यकर्ता शामिल थे। इन सभी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में खनिजों की लूट और मुठभेड़ों के नाम पर आदिवासियों के दमन को तत्काल रोका जाना चाहिए।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!