
जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की तरफ देश बढ़ रहा है – कांग्रेस
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर प. सिंहभूम में तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में आयोजित प्रेस- वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि संविधान बचाओ और संगठन सृजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम इन दिनों प्रदेश में चल रहा है। संविधान बचाओ अभियान का 40 दिनों का कार्यक्रम तय है। राज्य से लेकर जिला, विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही कांग्रेसजन घर-घर जाकर दस्तक देंगे और संविधान बचाओ अभियान में लोगों को जोड़ेंगे। एक प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी गई.
पुराना विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली 6 मई को
6 मई को सुबह 10:30 बजे रांची के पुराना विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली होने वाली है, रैली में प०सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल , झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के०राजू , सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने आगे कि केंद्र सरकार संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग विरोधी दलो के नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है। अब सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी करने लगे है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सभी संवैधानिक ढांचा को ध्वस्त किया जाए और तानाशाही देश में कायम हो, लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और जनता के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सुरक्षित करने में हमलोग लगे हए है।
जातिगत जनगणना को ऐतिहासिक निर्णय – चंद्रशेखर दास
आज देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है। इन सब मुद्दों को लेकर रांची में राज्य स्तरीय रैली हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने जातिगत जनगणना को ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की जीत है, जिनके लगातार संघर्ष से केंद्र सरकार को आज यह निर्णय लेना पड़ा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का काम किया और आखिरकार केंद्र सरकार को दबाव में कांग्रेस की मांग माननी पड़ी। जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की तरफ देश बढ़ रहा है।
प्रेस – वार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो , सिकुर गोप , मानचुड़ी आल्डा , सुशील कुमार दास , जोसेफ केसरिया उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!