
आदित्यपुर : नेशनल डीफेंस एकेडमी (एनडीए) में चयनित कल्पनापुरी की आद्या सिंह का अपने चयन के बाद के बाद भव्य अभिनंदन किया गया. इस अवसर सैन्य मातृशक्ति महानगर एवं राष्ट्र चेतना कल्पनापुरी निवास एनडीए में चयनित होने वाली झारखंड की पहली लड़की बनीं आद्या सिंह।
झारखंड से चयनित होने वाली पहली लड़की
वहीं आद्या एनडीए में चयनित होने वाली झारखंड की पहली लड़की हैं, जिसके बाद से उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बार फिर बड़ी संख्या में लड़कियां एनडीए में शामिल हुई हैं.126 महिला कैडेट एनडीए में शामिल हो चुकी हैं. इस दौरान झारखंड की एक भी लड़की एनडीए में चयनित नहीं हुई थीं. पहली बार आद्या सिंह के रूप में झारखंड से पहली लड़की एनडीए में चयनित हुई है.
मम्मी की पढ़ाई और मामा की प्रेरणा ने एनडीए तक पहुंचाया
जिन्होंने हमेशा उन्हें डिफेंस एकेडमी में शामिल होने और देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया. आद्या ने यह भी कहा कि उनकी मां ने भी घर पर ही उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कराया, जिसका नतीजा है कि आज वह सफल हुई हैं. गौरतलब है कि आध्या सिंह बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं और कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं.
लड़कियों को डिफेंस सेक्टर में जरूर जुड़ना चाहिए
एनडीए की सफल प्रतिभागी आध्या सिंह ने कहा है कि लड़कियों को देश सेवा की भावना के साथ एनडीए में जरूर शामिल होना चाहिए. उन्होंने बताया कि शिक्षकों, माता-पिता के आशीर्वाद और अनुशासन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ना चाहिए. सफलता जरूर मिलेगी.
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
मातृशक्ति पूनम संयोजक मातृशक्ति झारखंड, मंजुला अध्यक्ष झारखंड मातृशक्ति, रूबी सिंह अध्यक्ष मातृशक्ति, विनीता सिंह महामंत्री भावना, अंजू राष्ट्र चेतना, प्रकाश मेहता, सुरेंद्र कुमार सिंह, डीएन सिंह व वरुण कुमार।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!