
झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।
चाईबासा – जिला पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सर्किट हाउस परिसदन में जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें केंद्र के पदाधिकारी एवं जिले के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो नए कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचारधारा को देखते हुए । कई झारखंड आंदोलनकारी, क्रांतिकारी, के साथ साथ जिले के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। चाईबासा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सरायकेला खरसावां के जिलाअध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष राम सिंह तियु , खुटपानी प्रखंड अध्यक्ष महानायक सुंडी, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शंकर दिग्गी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु हेंब्रम, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विशाल पूर्ति, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष अनिल चतार, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बिरूवा, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष डालसेन पूर्ति ,पार्टी के सदस्य रोशन बंकीरा, जेना करवा, अविनाश करवा मिथिलेश हेंब्रम, रमेश गोडसोरा, गोया गोप रांन्दो हेंब्रम, रमेश पान, डुमू सोय, भगवान दास ठाकुर, सामू पूर्ति,संजय पूर्ति, कार्तिक तांती, सूरज गुदूवा, निर्मल गोप, यदुनाथ पाठ पिंगुआ, क्षर्मेंद्र पाट पिंगुवां, बिरसिंह गोप , विजय बारी आमू बिरूली, चाईबासा निर्दलीय पूर्व प्रत्याशी संजय देवगम इत्यादि सैकड़ो में नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष करण महतो , केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सरायकेला , प्रेम माडी, जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष गणेश महतो , एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष बुवाई बिरुली, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशूचक चाम्पीया , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय महतो, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत , बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार जिले व प्रखंड पदाधिकारी तूफान महतो , महेंद्र , अंबिका के द्वारा के द्वारा नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुई, जिसमें मनोहरपुर तरतरा निवासी झारखंड के लाल आल्हाद महतो की ईरान में दुर्घटना से निधन हो गया , उनका शव 17 दिन होने के बाद भी नहीं मिला इस पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही बोकारो बीएसएल प्रबंधन के द्वारा प्रेम महतो की हत्या की गई थी । हथियारों को जल्द से जल्द सजा देने की चर्चा हुई, दोनों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। अंत में मीडिया प्रभारी यथार्थ शंकर महतो के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!