
तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ सहभागिता रही
शहीद दिवस रविवार 23 मार्च को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का शहीद स्मारक गोलमुरी में मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने का स्वागत कराया। शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम के जोश को दुगुना कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ सहभागिता रही। वरिष्ठ सुखविंदर सिंह के सभी वीर शहीदों को जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए वीरगति भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को प्राप्त हुए उनके लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्यों ने बारी- बारी श्रद्धासुमन अर्पित किए।देश न कभी झुका है और न झुकेगा, यह संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों ने लिया। कार्यक्रम मे भारत माता की जय…वीर शहीद अमर रहे के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुरुआत वीर शहीदों के सम्मान में दीप जला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। सुखविंदर सिंह जितेंद्र कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह हरिराम कामत अमित कुमार विश्वजीत सी सी पूरी
वीरेंद्र सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!