
एक्सपोजर विजिट में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी भी बच्चों के साथ शामिल रहे
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के छात्रों ने आज एक शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के तहत सिदिरसाई रेलवे स्टेशन से बादाम पहाड़ रेलवे स्टेशन तक रेल यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बच्चों ने रेल परिवहन के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में इसकी कार्यप्रणाली को समझा और रेल कर्मचारियों से संवाद के माध्यम से रेल यातायात से जुड़ी उपयोगी जानकारी हासिल की। इस एक्सपोजर विजिट में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी भी बच्चों के साथ शामिल रहे।
मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना
सभी छात्र सुबह सिदिरसाई रेलवे स्टेशन से रवाना हुए और देर शाम बादाम पहाड़ स्टेशन से वापस लौटे। यात्रा के दौरान उन्होंने रेल संचालन के विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया और रेलवे स्टेशनों के कार्य करने के तौर-तरीकों को करीब से जाना।इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों से मिलने-सिखने का अवसर देना था। यह यात्रा बच्चों के लिए एक अनूठा और रोमांचक अनुभव साबित हुई, जिसने उन्हें नई जानकारियां प्राप्त करने और अपने ज्ञान के दायरे को विस्तृत करने में मदद की।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!