
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम मे पुलिस ने भारी मात्रा मे गोला बारूद बरामद किया
चाईबासा पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगडा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में दिनांक 13.03.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 13.03.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक / हथियार / कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः-
1. पिस्तौल के साथ मैगजीन-01
2. पैक्ड विस्फोटक 07 बॉक्स
3. डेटोनेटर इलेक्ट्रिक-05
4. डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक-250
5. कार रिमोट-10
6. रिमोट बैटरी ट्राई- 20
7. प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ 07
8. कटर मशीन-01
9. इलेक्ट्रिक वायर-01 बंडल
10. स्टील टिफिन-35
11. कॉर्डेक्स 01 बंडल
12. स्विच मैकेनिज्म-30
13. नक्सली दस्तावेज और कागजात के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. सी०आर०पी०एफ० 197 BN.

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!