
राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत भवन में 60 किसानों को कृषि प्रणाली प्रशिक्षण दिया गया जो आज हुआ समापन।
- राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत भवन में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की तहत तीन दिवसीय कृषि प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम आज हुआ समापन। कुल 60 किसानों ने प्रशिक्षण लिये , किसानों को विस्तार पूर्वक से खेती करने का नियम, फसलों के विभिन्न प्रकार के रोगों को नष्ट करने के लिए जानकारी प्राप्त किये। कृषि प्रणाली विषय पर आज किसानों को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजनगर के जीत वाहन मुर्मू के द्वारा वैज्ञानिक विधि से फसल उत्पादन पर विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षण में किसानों को फसल सुरक्षा , कीट प्रबंधन , फसल प्रबंधन , फ्रुट फ्लाई ट्रैप , जैविक खेती , सूक्ष्म सिंचाई , टपक सिंचाई , वैज्ञानिक तरीका विधि से सब्जी खेती विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया एवं टमाटर , आम का आचार बनाने का विधि के बारे में जानकारी दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित निमाई सोरेन डुमरडीहा मुखिया , सुबोध महतो समाजसेवी , अकालिया सरदार मनरेगा मेट , नुनु राम महतो पूर्व प्रधानाध्यापक , जयसेन हो समाजसेवी, राम चन्द्र महतो समाजसेवी,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक का राजनगर के जीत वाहन मुर्मू , किसान मित्र प्रशांत कुमार पति , अनुपम पति एवं प्रशिक्षण किसान आदि ।♦

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!