
मनोहरपुर : जगत माझी ने सदन में की कोल्हान अधीक्षक के स्थायी पदस्थापना की मांग
मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को विधानसभा में कोल्हान अधीक्षक के स्थायी पदस्थापना का मामला सदन में उठाया। तारांकित प्रश्न में विधायक ने सरकार से मांग किया की कोल्हान अधीक्षक का पद प्रभार में चलने के कारण आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनहित में सरकार उक्त पद पर स्थायी पदस्थापना का विचार रखती है अथवा नहीं। विधायक के प्रश्नोत्तर में सरकार ने कहा है कि
उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पत्रांक-450 (बी)/रा०, दिनांक-05.03.2025 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि कोल्हान अधीक्षक के पद पर सरकार के द्वारा समय-समय पर पदस्थापन की जाती रही है। वर्तमान में यह पद रिक्त रहने की स्थिति में उनके कार्यालय आदेश ज्ञापांक-479 (बी) दिनांक 04.12.2024 के द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चाईबासा को इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही कहा है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की सेवा अनुमंडल पदाधिकारी /दण्डाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु विभाग को प्राप्त होने के उपरांत पदस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था के अंतर्गत कोल्हान अधीक्षक का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 1857 में सिपाही विद्रोह के बाद ब्रिटिश हुकुमत ने कोल्हान क्षेत्र में राजस्व संग्रह एवं अन्य प्रशासनिक कार्याें के लिए कोल्हान अधीक्षक के पद का सृजन किया था। परंतु विगत कुछ वर्षों से इस पद पर स्थायी पदस्थापना नहीं होने से मानकी-मुंडा को कार्य करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!