
चाईबासा : माघे पर्व पर मांदर की थाप पर ग्रामीणों संग जमकर थिरके विधायक तथा कांग्रेसी
झारखण्ड के हो जनजातियों का महान मागे पर्व पर जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत जिन्तुगाड़ा गाँव में विधायक सोनाराम के आवास पर जिला कांग्रेस कमिटि ,प०सिंहभूम के पदाधिकारियों ने सेबरे के उच्चारण के साथ एक-दूसरे को बधाई दी।सभी ने मानव सृष्टि की पर्व पर मानव जीवन की सार्थकता को याद किया और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाने का संकल्प लिया।
विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मागे पर्व पर सिंहबोंगा “ईश्वर” ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए मानव जैसे विवेकशील प्राणी की उत्पत्ति किया।मागे पर्व इन्हीं तथ्यों को याद दिलाता है कि हमें जिस उद्देश्य से जन्मदाता ने संसार को सौंपा है, उस उद्देश्य की पूर्ति आज की परिप्रेक्ष्य में काफी प्रासंगिक हो गया है। मागे पर्व पर पारंपरिक व्यंजन का सेवन करने के बाद सभी ने प्रेम व सदभावना का संदेश देते हुए शांति व सुखमय जीवन की कामना करते हुए मांदर की थाप पर जमकर थिरके।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , ओबीसी प्रकोष्ठ के मायाधर बेहरा , रितेश तामसोय , शरण पान , जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो , प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु , मंजीत प्रधान , सीताराम गोप , दिकु सावैयां , विजय भेंगरा , सुखलाल हेम्ब्रम , सुकरा लोहार , भादो टोप्पो , सुरज मुखी , सिकुर गोप , शारुख अली , शैलेश गोप , सुशील दास , मथुरा लागुरी , प्रदीप प्रधान , सुरेश प्रजापति , घनश्याम गागराई , अंकित बारीक , सुरज चांपिया , मकरध्वज सरदार , सुशील हेस्सा , दिनेश प्रधान , दीपक गोप सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे ।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!