Advertisements

नव मनोनीत प्रदेश प्रभारी के राजू का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
- चक्रधरपुर :- झारखंड कांग्रेस के नव मनोनीत प्रभारी के राजू झारखंड आगमन के साथ ही जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश प्रभारी के राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक दल उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बनना गुप्ता , सुबोधकांत सहाय सहित अन्य झारखंड कांग्रेस के नेताओं पूरे कुनबे के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले पंहुचे।इसी क्रम में चक्रधरपुर में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड के नेतृत्व गगनचुंबी नारों के साथ पारंपरिक तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं के जिला आगमन होने से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अब पूरे जिले में प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार जिला में संगठन को मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा।इस दौरान एससी जिलाध्यक्ष कमल राम, बीस सूत्री सदस्य महेश साहू, युवा जिला उपाध्यक्ष संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट, जिला सचिव प्रतीक कुमार,अली महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, रघुनंदन प्रधान सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!