![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2025/01/scooty-ad-e1736156846594.jpeg?fit=500%2C504&ssl=1)
झारखंड में लड़कियों की केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की मांग
ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन) ने अपना 32वां स्थापना दिवस रांची के कोकर में मनाया. कार्यक्रम में ऐपवा के संकल्प पत्र को पढ़ा गया. साथ ही वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखे. वर्तमान में देश में बढ़ रही महिला असुरक्षा, बढ़ती महंगाई ,बढ़ती बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा व महंगी चिकित्सा-सेवा की मार पर चिंता जाहिर की गई,
फूलो-झानो की विरासत को ऐपवा आगे बढ़ाते रहेगी
ऐपवा ने झारखंड में लड़कियों की केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की मांग की, माइक्रो फाइनेंस के जाल में फंसी महिलाओं को सरकारी लोन बिना ब्याज पर मिले की मांग हुई, महिला रोजगार को सरकार बढ़वा दे, झारखंड की महिलाओं ने हमेशा से ही जल जंगल जमीन की रक्षा से लेकर हर लड़ाई में खुद को आगे रखा है आज भी जब झारखंड में भाजपा की सरकार नफरती मंसूबों के साथ अपना राज फैलाना चाहा, तो झारखंड के महिलाओं ने उन्हें एक किनारे समेट दिया, फूलो-झानो की विरासत को ऐपवा आगे बढ़ाते रहेगी।
ऐपवा आंदोलन में महिला आंदोलन में अगवा की भूमिका निभाती रहेगी अपने स्थापना दिवस पर संकल्प के साथ न्याय बराबरी और आजादी के संघर्ष को तेज करेगी, यह रातें और यह सड़कें हमारी है,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन उरांव,गीता तिर्की, सपना गाड़ी ,सुषमा गाड़ी ,सुमि उरांव,शांति सेन, एती तिर्की, नंदिता भट्टाचार्य, चांदो देवी, झड़ियों, सुशाना, गुड्डी, समेत अनेक महिलाएं शामिल हुई,
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!