![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2025/01/scooty-ad-e1736156846594.jpeg?fit=500%2C504&ssl=1)
चक्रधरपुर : नक्सल विरोधी अभियान में जा रही सी आर पी एफ की गाड़ी पलटी, 8 जवान घायल
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। CRPF जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए ले जा रही एक मैक्स पिकअप वाहन अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में CRPF 60 बटालियन के आठ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए जा रहे थे, तभी लोंजो घाटी में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घायल जवानों को तत्काल चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241217_144401.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!