![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2025/01/scooty-ad-e1736156846594.jpeg?fit=500%2C504&ssl=1)
स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी चाईबासा में महर्षि दयानंद की जयंती संपन्न
12 फरवरी 2025 ,चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि स्वामी दयानंद 19वीं शताब्दी के महान समाज सुधारकों में से एक थे। उनके विचार सुधारवादी और प्रगतिशील थे। शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने कहा कि बच्चे स्वामी जी के विचारों एवं आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लें। शिक्षिका रजनी शर्मा ने कहा कि स्वामी जी ने वेदों का प्रचार – प्रसार किया एवं समाज में शिक्षा की एक नई अलख जगाई। छात्र मेहुल प्रधान ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शिक्षक ओमीर चंद्र दास के मार्गदर्शन में स्वामी जी पर आधारित ‘बढ़ता गया अभय महर्षि दयानंद की जय’ शीर्षक गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। मंच संचालन छात्रा अनन्या गोस्वामी ने किया।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241217_144401.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!