![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2025/01/scooty-ad-e1736156846594.jpeg?fit=500%2C504&ssl=1)
भाषा संरक्षण और विकास पर गहन चर्चा
चक्रधरपुर/भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में 11-12 फरवरी को आयोजित 8वें जनजातीय साहित्य महोत्सव में झारखंड के आदिवासी मित्र मंडल चक्रधरपुर के युवा सचिव रबिन्द्र गिलुवा ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। यह महोत्सव आदिवासी साहित्य, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित और प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के आदिवासी लेखक, शोधकर्ता और कलाकार शामिल हुए।
महोत्सव के मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री कुंवर विजय शाह, जो रानी दुर्गावती के वंशज हैं, ने आदिवासी समाज के समसामयिक मुद्दों, सांस्कृतिक पहचान, भाषा संरक्षण और विकास पर गहन चर्चा की। उनके साथ कई आदिवासी साहित्यकार, शोधकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता इस मंच पर अपने विचार साझा कर रहे थे।
संघर्षों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार
रबिन्द्र गिलुवा, जो आदिवासी इतिहास और समाज पर शोध कर रहे हैं और “Adivasi Lives Matter” तथा “Adivasi Insights” जैसे मंचों पर अपने लेख प्रकाशित कर चुके हैं, ने इस अवसर पर आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, उनके संघर्षों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस महोत्सव में अन्य प्रमुख झारखंडी साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया, जिनमें प्रसिद्ध आदिवासी कवि महादेव टोप्पो, प्रख्यात आदिवासी नेता एवं साहित्यकार रामदयाल मुंडा के बेटे गुजल इकिर मुंडा, और “Adivasi Lives Matter” के Project Manager नितेश कुमार प्रमुख थे।
महोत्सव में आदिवासी साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर गहन विमर्श हुआ, और विभिन्न लेखकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के मुद्दों को उजागर किया। यह आयोजन आदिवासी समाज के संघर्षों और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!