Advertisements
चाईबासा : डीएवी में नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि संपन्न।
- चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कर्मयोगी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि ‘संकल्प दिवस’ के रूप में आज मनाई गई। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने कहा कि ग्रोवर जी ने पूर्वी भारत में डीएवी विद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में लगभग 200 डीएवी विद्यालयों की स्थापना की गई। वे भारत के महान शिक्षाविद और आर्य समाज के प्रसिद्ध कार्यकर्त्ता थे। वरिष्ठ शिक्षक एस बी सिंह ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर का जीवन जन सेवा के लिए समर्पित था। बच्चों व नारी शिक्षा के लिए, समाज सेवा के लिए, अनाथ,जरूरतमंदों की शिक्षा के लिए उन्होंने अनेकों कार्य किए। छात्र अर्नब कुमार सिंह ने महात्मा जी के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंडित चित्रजीत हेमराज ने किया।
Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!