
आज इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है – चंद्रशेखर बेरा
बहरागोड़ा के मध्य विद्यालय बामडोल में 76वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष पियुष कांति घोष ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के रूप में 75 वर्ष पूर्ण कर चुका यह देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है। आज इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान बन कर लागू किया गया था। इसी के तहत नीति-नियम को बना कर धरातल पर लागू करने का आधार है संविधान, इस लिए देशवासी गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी संविधान याद दिलाता है। इसके लिए सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा।
मौके पर विद्यालय का शिक्षक अनुप कुमार जाना, दिव्येन्दु घोष ,अनुपमा साव, ग्रामीण किरण सरदार, शशांक शेखर घोष, निखिल चंन्द्र घोष आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!