
चक्रधरपुर : अचंल कॉलोनी में सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
अचंल कॉलोनी मध्य विद्यालय में गुरुवार को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भु प्रसाद भगेरिया ने की। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नेताजी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। शिक्षक भोला नाथ मुर्मू ने अपने ससुर राम पदो हासदा के अनुभव साझा किए जिन्होंने गोमो स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान नेताजी का दर्शन किया था। विद्यालय के तीन छात्राओं – पायल महतो, दुर्गा मुखी और रागनी यादव ने नेताजी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
- इस कार्यक्रम में शम्भू प्रसाद भगेरिया, श्रवण कुमार मिश्र, जे पी शेखर, श्याम सुंदर तिवारी, लेकिन किशोर प्रधान, परमेश्वर महतो, अजय कुमार महतो, शकिल अहमद, जितेन्द्र नाथ महतो, भोला नाथ मुर्मू, धनजय महतो, चुनाव राम महतो, निर्मल कुमार दुबे, देवेन्द्र मिश्र और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर तिवारी ने किया।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!