
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली डालसा की मदद, अधिकार मित्र ने पहुंचाया
राजनगर बाजार के पास शनिवार शाम करीब 6:20 बजे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकार मित्र ब्रजेश राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। ब्रजेश राय ने बताया कि उन्होंने घायल व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत एंबुलेंस की 108 नंबर पर कॉल किया हालांकि घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर आ रहे एक पिकअप वैन की मदद ली और उसे तुरंत राजनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।अधिकार मित्र ब्रजेश राय की तत्परता से समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने ब्रजेश राय की इस मानवीय पहल की सराहना की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल व्यक्तियों की पहचान और घटना के कारण का पता लगाने में

कोशिश की जा रही है।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!