उनके उज्जवल भविष्य की गई कामना
अनूप सिंहदेव ने कहा कि मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी है
खरसवां के मां आकर्षणी गेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार को खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के द्वारा दसवीं के 9 छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का विधिवत उदघाटन खरसावां के समाजसेवी सह प्रसिद्व भजन गायक पृथ्वीराज सिंहदेव, कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसवां के महासचिव मो0 रमजान, ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल डोमनिक राज ने केक काटकर किया। विदाई में ओनिक दे, लक्ष्मी मंडल, नाफिया खान, सोहानी टुडू, सोना मुंडा, प्रिंस उराव, निशो सिंह मोदक, राहुल महतो, वसुदरा आदित्य को स्मृति के तौर पर उपहार दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाए की गई। छात्र-छात्राओं के विदाई सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
बच्चों की प्रतिभा को निखरने के लिए उपयुक्त परिवेश दें – छोटराय किस्कू
मौके पर अनूप सिंहदेव ने कहा कि मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी हैं। शिक्षार्थियों से न केवल सफलता के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आग्रह किया, बल्कि इस समाज, राष्ट्र, दुनिया और धरती माता को रहने के लिए एक बेहतर और सुरक्षित स्थान बनाने का भी आग्रह किया। वहीं श्री किस्कू ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखरने के लिए उपयुक्त परिवेश दें, केवल उन्हें स्वतंत्र रूप से विकसित होने में मदद करते रहें।
शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी बच्चों का विकास जरूरी – अनुप सिंहदेव
विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी बच्चों का विकास जरूरी है। शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है। श्री राज ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन लक्ष्य रहित और कठिन हो जाता है। प्रिंसिपल डोमनिक राज ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी तरह की सफलता की कल्पना ही संभव नहीं है। लक्ष्य निर्धारित करें। जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का भी निर्धारण जरूरी है। क्योंकि जब तक लक्ष्य का पता नहीं होगा तब तक सफलता का पता नहीं होगा। इसलिए पहले लक्ष्य का निर्धारण करें तब सफलता के लिए प्रयास आरंभ करें।
महापुरुषों के पीछे उनकी संघर्ष की कहानी छिपी है – मो. रमजान
मो. रमजान ने कहा कि जीवन में संघर्ष का बहुत ही अमूल्य योगदान है। महापुरुषों के पीछे उनकी संघर्ष की कहानी छिपी है। उन्होंने कहा की विद्यालय से जाने के बाद भी संघर्षरत रहे। और आगे सफलता अर्जित करते रहें। इस दौरान मुख्य रूप से पृथ्वीराज सिंहदेव, छोटराय किस्कू, अनुप सिंहदेव, मो0 रमजान, सुमीत पटनायक, स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज, देवाशीष मुखर्जी, प्रतिमा बेहरा, संजय रविदास, मधुमिता पटनायक, देवाशीष साहु आदि शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित थे।
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!