
इस वर्ष झारखंड से 3 बच्चों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया
रांची, झारखंड: हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स झारखंड की टीम ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी महामहिम को दी।
बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि इस वर्ष झारखंड से 3 बच्चों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राज्य सचिव अमित मोदक, संयुक्त सचिव प्रणय रॉय, जैक मार्डी और समीर सोरेन स्काउट्स दल से उपस्थित थे। महामहिम राज्यपाल ने स्काउट्स व गाइड्स की गतिविधियों और उनके समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी। इसके साथ ही राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र दुर्गा प्रसाद बास्के को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स झारखंड की टीम राज्य में युवा नेतृत्व और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार कार्यरत है।
Jamshedpur : हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स, झारखंड राज्य के तीन बच्चों को मिला राज्य पुरस्कार

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!