
चक्रधरपुर : पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया
आज दिनांक- 06.01.25 दिन- सोमवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पंप रोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में सिख धर्म के 10 वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान एवं आचार्य दीदी जी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।
इसी उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को कहा की गुरु गोविंद सिंह का जन्म गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 में हुआ था. हालांकि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को इनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है, जोकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक इस साल 06 जनवरी 2025 को है. 2025 में गुरु गोविंद सिंह जी की 358वीं जयंती मनाई जाएगी। सिंह ने अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह शौर्य और साहस के प्रतीक रहे है। वह सदैव अपने धर्म और संस्कार के प्रति समर्पित थे। कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने की जिसमें सभी आचार्य दीदी जी द्वारा भी गुरु गोविंद सिंह के बारे में विस्तार से बताए। जय श्री दास, शांति देवी मीना कुमारी, सौभीक घटक, निशा किरण बानरा आदि उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!