
सेफ्टी किट और सुरक्षा मानकों की जानकारी के अभाव में मजदूर मौत के शिकार हो रहे हैं -भुवनेश्वर केवट
रांची 6 जुलाई 2024
निर्माण मजदूर सौरभ कुमार भदानी, पिता विजय कुमार गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) की मौत आज शुक्रवार को काम के दौरान विद्युत करंट लगने से हो गई। वह गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना अन्तर्गत डोरंडा का रहने वाला था। कोकर के विवेकानन्द कॉलोनी में शिव शंकर सिंह के घर में विगत 5 जुलाई को विद्युत करंट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में इसे तुरन्त इलाज के लिए रिम्स ले जाया, जहां दुसरे दिन उनकी मौत हो गई। मिस्त्री सौरभ की मौत के बाद रिम्स परिसर में ही मृतक के परिजनों और निर्माण मजदूर यूनियन के नेताओं की मौजूदगी में समझौता हुआ और मृतक के परिजनों को दो लाख रूपये भुगतान किया गया, तब जाकर परिजन शव को अंत्येष्टि के लिए अपने गांव गिरिडीह लेकर गए।
यूनियन प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर केवट और भीम साहू ने कहा कि सेफ्टी किट और सुरक्षा मानकों की जानकारी के अभाव में मजदूर मौत के शिकार हो रहे हैं। मजदूरों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के बारे में जागरूक करना जरूरी है।
Accident: जाजपुर में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!