गांवों को बाल हितैषी गांव बनाने के लिए सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया
सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत के इंपीरियल रिसोर्ट में मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 11 प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। इसका संचालन गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति पिंगूवा ने किया, जिसमें ग्राम प्रधानों को बताया गया कि बाल विवाह क्या है, इसके क्या क्या दुष्परिणाम है। शिक्षा , स्वास्थ्य, हिंसा एवं सामाजिक स्तर पर और सरकारी एवं समुदाय के लोगों की क्या क्या जिम्मेदारी है, समुदाय में बाल विवाह को लेकर क्या-क्या प्रथाएं है। बाल हितैषी गांव कैसे बनाएं, इस पर चर्चा की गई।
बाल विवाह क्या हैं, उसके क्या-क्या दुष्परिणाम होने हैं और बाल अधिकार क्या हैं इसके बारे में ग्राम प्रधानों को बताया गया। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे में चर्चा की। कहा कि ग्राम सभा में बाल विवाह, जबरन विवाह एवं जल्द विवाह के ख़िलाफ़ जागरूक करना है। उन्होंने गांवों को बाल हितैषी गांव बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया।
बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों ने गांवों को बाल हितैषी गांव बनाने का संकल्प लिया।
Potka News : ‘युवा’ का किशोरियों के लिए नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!