Advertisements

जमशेदपुर: बुधवार शाम जमशेदपुर में तेज आंधी और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस दौरान शहर में कई जगह पेड़ गिर गए वहीं कई घरों के छप्पर उड़ गए। बिष्टुपुर जनरल ऑफिस के पास एक कार पर पेड़ गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। आंधी पानी के साथ बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में 29 एमएम बारिश हुई. बुधवार का पलामू जिले का का तापमान सबसे अधिक रहा। सरायकेला का तापमान 40.9 डिग्री और पश्चिम सिंहभूम का तापमान 38.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!