
Jamshedpur: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम ने जमीन घोटाला मामले में करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भाजपा जमशेदपुर के नव मनोनीत अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजकीय शर्म का विषय बताया है। उन्होंने सेना के जमीन को फर्जी नाम से अपने नाम पर लेने को पूरे राष्ट्र के साथ धोखा बताया। कहा कि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। यह पीएम मोदी की गारंटी का परिणाम है जिससे ये स्पष्ट है कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो वे चाहे मुख्यमंत्री पद पर रहे या किसी भी ताकतवर पद पर रहे, वे बच नही सकते।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य की जनता द्वारा विकास के लिए दिए जनादेश को अपने एवं अपने परिवार की तिजोरी भरने के लिए उपयोग करना राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का अपमान है। कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचारी हो जाये तब अन्य विभागों की क्या स्थिति हो सकती है, ये राज्य की जनता भली भांति अनुभव कर रही है। सुधांशु ओझा ने कहा कि आगे भी जब खनन पट्टा वाली केस आगे बढ़ेगी तो उस मामले में भी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी तय है। कहा कि जिन्होंने भी गलत काम करके जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का कृत्य किया उनका पूरा हिसाब होगा और वो ज़रूर जेल जाएगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!