वनडे वर्ल्ड कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज साउथ अफ्रीकी टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने श्रीलंकाई टीम को जमकर धोया। अफ्रीकी पारी के दौरान तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। जिनमें एक उनके कप्तान एडेन मारक्रम का भी था। मारक्रम ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी ठोक दिया है।
एडेन मारक्रम ने मात्र 49 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा कर लिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। मारक्रम ने इस रिकॉर्ड के मामले में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन को पीछे छोड़ा। ओ ब्रायन ने ये रिकॉर्ड 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी। मारक्रम के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में क्विंटन डी कॉक (100) और रासी वैन डेर ड्यूसेन (108) ने भी शतक लगाए थे।
49 गेंद- एडेन मारक्रम बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
50 गेंद- केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
52 गेंद- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!