
इंदौर के हीरा नगर इलाके में रहने वाले एक होटल संचालक ने गुरुवार दोपहर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। टीआई पप्पू लाल शर्मा के मुताबिक घटना दीनदयाल नगर की है। यहां रहने वाले होटल संचालक आदित्य नंदकुमार शर्मा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक आदित्य शर्मा ने जिस पिस्टल से आत्महत्या की है वह अवैध है। टीआई के मुताबिक परिवार में मां और भाई है जो घटना के समय ऊपर के कमरे में थे।
वहीं आदित्य नीचे के कमरे में था। इसी पिस्टल से आदित्य ने सुसाइड किया। पुलिस ने कहा कि ये अवैध रूप से आदित्य के पास थी। ये पिस्टल सिकलीगर से खरीदी गई होगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक होटल व्यवसायी संभवत डिप्रेशन का शिकार थे। उन्होंने घर की दीवार पर ही कई बातें लिखी हैं। पुलिस के मुताबिक उसमें एक संत के नाम का भी जिक्र किया है। उन्होंने भी कुछ समय पहले गोली मारकर जान दी थी। वहीं उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार भी खुद को बताया है।
उसने जान देने के पहले सात पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आदित्य ने सात पेज का जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें खुद को सिद्धू मूसावाला का फैन बताया है। आदित्य ने लिखा कि उसने सात साल पहले ही 30 साल की उम्र होने पर सुसाइड करने का सोच लिया था।आदित्य ने सुसाइड से पहले टीवी, दरवाजों सहित दीवारों पर भी मैसेज लिखे हैं। ये मैसेज परिवार और दोस्तों के लिए लिखे हैं। एक मैसेज में उसने लिखा है कि सारे गेट मैंने ही खोले हैं। मेरे मरने की खबर सबसे पहले पुलिस को देना।
मेरे किसी सामान को हाथ मत लगाना। इस नीले रंग की थैली पर आदित्य ने लिखा कि इसमें कुछ गिफ्ट रखे हैं। जो वह गोवा से दोस्तों के लिए लाया था। लेकिन उन्हें दे नहीं सका। इन गिफ्ट को मेरे सभी दोस्तों को दे देना। कौन सा गिफ्ट किसे देना है उस पर दोस्त का नाम लिखा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!