
जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जज संजय कुमार उपाध्याय की कोर्ट के पेशकार राकेश कुमार पर बीते शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ के समक्ष जमशेदपुर डीसी और एसएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग जुड़े। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घायल पेशकार की स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी बताया गया कि जमशेदपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी शाम 6:30 बजे होती है, जिससे असुविधा होती है।
इस पर हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सिविल कोर्ट में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में आरोपियों की पेशी दोपहर दो बजे तक ही की जाए। अगली सुनवाई 11 सितंबर होगी। शनिवार को हुई विशेष सुनवाई में डीजीपी व गृह सचिव कोर्ट में हाजिर हुए थे। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राज्य में 20 सिविल कोर्ट और 4 सब डिविजनल कोर्ट में 3293 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगाे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!